Flipkart vs Amazon: आईफोन से लेकर AC तक आधी कीमत में खरीदने का मौका, दोनों ई-कॉमर्स दिग्गजों में मची होड़

अमेजन की प्राइम डे सेल और फ्लिपकार्ट की GOAT सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही हैं। iPhone 17 Pro, Galaxy S25 Ultra और ब्रांडेड एसी पर 52% तक का भारी डिस्काउंट मिलेगा। जानिए इस सेल की सबसे धमाकेदार डील्स

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 June 2026, 11:21 AM IST

New Delhi: देश के ऑनलाइन शॉपिंग लवर्स के लिए जुलाई का पहला हफ्ता बेहद रोमांचक होने जा रहा है। दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन की बहुप्रतीक्षित 'प्राइम डे सेल' (Amazon Prime Day Sale) शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। यह सेल 4 जुलाई से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलेगी।

खास बात यह है कि इसी दौरान अमेजन को टक्कर देने के लिए फ्लिपकार्ट भी अपनी 'गोठ सेल' (GOAT Sale) लेकर आ रहा है। दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट्स और होम अप्लायंसेस पर बंपर ऑफर्स की घोषणा हो चुकी है। अगर आप अपने या घर के लिए शॉपिंग की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह बचत करने का सबसे बेहतरीन मौका है।

कीमत बढ़ने से पहले आईफोन और गैलेक्सी पर तगड़ी डील

आने वाले दिनों में स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इस सेल में आपको प्रीमियम फोन बेहद सस्ते मिलेंगे। अमेजन प्राइम डे सेल में iPhone 17 Pro पर हजारों रुपये का सीधे डिस्काउंट मिल रहा है। यह फोन 1,34,900 रुपये की लॉन्चिंग कीमत के मुकाबले सभी ऑफर्स मिलाकर मात्र 1,12,900 रुपये में उपलब्ध होगा।

कीमतों में भारी गिरावट: Samsung Galaxy S25 Ultra पर 38,000 रुपये से ज्यादा की महाबचत, अमेजन पर मची लूट!

यही नहीं, फ्लिपकार्ट की GOAT सेल में भी iPhone 17 Pro इसी कीमत पर मिलेगा। इसके अलावा, सैमसंग का फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 Ultra भी भारी डिस्काउंट के बाद 84,999 रुपये की आकर्षक कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

भीषण उमस के बीच आधी कीमत पर मिलेंगे एसी

इस समय देश के कई हिस्सों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। ऐसे में अगर आप नया एसी (Air Conditioner) खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सेल के दौरान वोल्टास, ब्लूस्टार, डैकिन और एलजी जैसे नामी ब्रांड्स के एयर कंडीशनर पर 52 प्रतिशत तक का तगड़ा डिस्काउंट दिया जाएगा। एसी के साथ-साथ रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) और वॉशिंग मशीन जैसे अन्य बड़े होम अप्लायंसेस पर भी एक्सचेंज ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकेगा।

मेटा-रेबेन स्मार्टग्लासेस और गैजेट्स पर भी ऑफर्स

आजकल युवाओं के बीच टेक-गैजेट्स का क्रेज काफी बढ़ गया है। अगर आप भी लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करना पसंद करते हैं, तो इस सेल में मेटा-रेबेन (Meta-RayBan) स्मार्टग्लासेस को बेहद कम कीमत पर घर ला सकते हैं। भारी डिस्काउंट के बाद यह प्रीमियम स्मार्टग्लासेस लगभग ₹24,000 में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा स्मार्टवॉच, टैबलेट और ईयरफोन पर भी भारी कटौती की गई है।

फ्लिपकार्ट और अमेजन की सेल में छुपा है साइबर अपराधियों का जाल! ऐसे करें सेफ्टी के साथ शॉपिंग

अन्य कैटेगरीज में भी होगी पैसों की बचत

महंगे गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स के अलावा इस सेल का दायरा काफी बड़ा है। ग्राहकों को फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, किचन एप्लायंसेस, होम डेकोर, स्मार्ट टीवी और दैनिक उपयोग के सामानों पर भी शानदार डील्स मिलेंगी। बढ़ती महंगाई के इस दौर में अमेजन प्राइम मेबर्स और फ्लिपकार्ट के आम ग्राहकों के लिए यह सेल अपनी जरूरतों को पूरा करते हुए जेब पर बोझ कम करने का शानदार जरिया साबित होगी।

Location :  New Delhi

Published :  30 June 2026, 11:21 AM IST