AI Impact Summit 2026: भारत मंडपम में सजा तकनीकी संसार, दर्शकों ने AI को लेकर साझा किए अपने विचार

भारत में एआई इंपैक्ट समिट में हिस्सा लेने वाले दिग्गजों का भारत पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया है।16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में चलने वाला यह सम्मेलन ग्लोबल साउथ में आयोजित पहला बड़ा वैश्विक एआई समिट बताया जा रहा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 February 2026, 1:29 PM IST

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026'का आज चौथा दिन है। इस समिट का पूरी दिल्ली में इंपैक्ट दिख रहा है। भारत में एआई इंपैक्ट समिट में हिस्सा लेने वाले दिग्गजों का भारत पहुंचने का सिलसिला जारी है। वहीं भारतमंडपम में दर्शकों की भरमार से एआई के प्रति उनकी दीवानगी देखी जा रही है।

16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में चलने वाला यह सम्मेलन ग्लोबल साउथ में आयोजित पहला बड़ा वैश्विक एआई समिट बताया जा रहा है। जहां दुनिया भर की टेक कंपनियां, स्टार्टअप, शोध संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय और राज्य सरकारें हिस्सा ले रही हैं।

युवाओं ने एआई में दिखाई दीवानगी

भारतीय मूल के यूके निवासी ने कहा कि एआई बहुत जल्दी से विकसित हो रहा है। एआई के आने से मेरी जॉब चली गई थी, लेकिन मैं निराश नहीं हुआ। मैंने एआई का इस्तेमाल सीखा और आज मैं अच्छी जगह नौकरी कर रहा हूं। मुझे ठीक ठाक सैलरी भी मिल रही है। आने वाला भविष्य एआई का है।

जयपुर से आये अखिल ने कहा कि मैं सॉफ्टवेयर डेवलपर हूं। मैंने अपना खुद का स्टार्टअप किया है। एआई इंपैक्ट समिट में यह देखने आया हूं कि एआई कैसे काम करता है। तकनीक का कितना विकास हुआ है। इससे मुझे कुछ आइडियाज मिल जाएगा, जिसे मैं अपने प्रोडक्ट में शामिल कर सकूंगा।

एआई के साथ कदमताल की जरूरत

भारतीय मूल के जर्मन निवासी ने कहा कि एआई को लेकर लोगों में अधिक उत्साह है। यहां बहुत लंबी लाइन लगी है। भारत मंडपम में पहुंचने वालों में एआई के प्रति यह दीवानगी सीखाती है कि हमें एआई के साथ चलने की जरूरत है। नहीं तो हम बहुत पीछे छूट जाएंगे।

भारतमंडपम में मौजूद युवाओं व प्रोफेशनल का मानना है कि एआई स्किल्स आने वाले समय में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। यहां दिन भर चलने वाले संवाद और एक्सपर्ट से बातचीत कर इस बात का भरोसा बना है कि एआई को लेकर भी डर उसी तरह का है, जैसे पहले कंप्यूटर और लैपटॉप को लेकर था।

AI Impact Summit 2026: समिट में एंट्री को लेकर एग्जीबिटर्स का हंगामा, देखें Video

बता दें कि यह समिट न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि इससे आने वाले वर्षों में एआई की दिशा और नीतियों पर भी बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। इसमें दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष, टेक कंपनियों के सीईओ, नीति निर्माता और एआई विशेषज्ञ एक मंच पर एआई के भविष्य पर चर्चा करेंगे।

इस वैश्विक समिट में दुनियाभर के नीति निर्माता, एआई विशेषज्ञ, शिक्षाविद, टेक इनोवेटर और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े वैश्विक मुद्दों, शासन, सुरक्षा और सामाजिक प्रभाव पर चर्चा की जा रही है।

एआई का उपयोग स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और वित्त जैसे क्षेत्रों में बड़े बदलाव ला सकता है। ऐसे में इस समिट से निकलने वाले फैसले आने वाले वर्षों में दुनिया भर में एआई के विकास और उपयोग को प्रभावित कर सकते हैं।

AI Impact Summit 2026: समिट में एंट्री को लेकर एग्जीबिटर्स का हंगामा, देखें Video

16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में चलने वाला यह सम्मेलन ग्लोबल साउथ में आयोजित पहला बड़ा वैश्विक एआई समिट बताया जा रहा है। जहां दुनिया भर की टेक कंपनियां, स्टार्टअप, शोध संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय और राज्य सरकारें हिस्सा ले रही हैं।

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 19 February 2026, 1:29 PM IST