अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के तीन नए न्यासी संभालेंगे जिम्मेदारी, राम मंदिर की नई टीम एक्टिव, जानिए आगे क्या-क्या बदलेगा
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में तीन नए न्यासियों ने विधिवत कार्यभार संभाल लिया है। नए कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका ने जिम्मेदारी संभालते ही बकाया भुगतानों का निस्तारण कराया। वहीं ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि ने आगामी बैठक, नए प्रवक्ता के चयन, अर्चकों के ड्रेस कोड, शृंगार आरती में पद गायन और ट्रस्ट की डीड में संभावित संशोधन को लेकर जानकारी दी। चंपत राय की वापसी के सवाल पर भी उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया है।