
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में ईद के बाद मामूली विवाद में दबंगों ने एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यह घटना फतेहपुर के थरियांव थाना के कस्बा की है। जहां पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक की चाकू मारकर घायल की दिया। घटना के अंजाम देने के बाद अरोपी मौके से फरार हो गए।
हादसे के बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृतक घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया है।
घटना के बाद सीओ सहित पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है
Published : 11 April 2024, 5:19 PM IST
Topics : EID Fatehpur Stabbed uttarpradesh youth उत्तर प्रदेश चाकु फतेहपुर युवक हत्या