हिंदी
बरेली: उत्तर प्रदेश में बरेली के कैन्ट क्षेत्र में आर्डर के मुताबिक कम रोटी भेजने पर होटल मालिक से हुये विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गयी।
पुलिस अधीक्षक नगर रवीन्द्र कुमार ने सोमवार को बताया कि पैरासूट बटालियन से सेवानिवृत्त हवलदार योगराज के पुत्र सनी (30) ने रविवार को अपने जन्मदिन पर पार्टी रखी थी जिसके लिये एक होटल को 150 तंदूरी रोटियां देने का आर्डर किया था मगर होटल मालिक जीशान ने 40 रोटियां भिजवाई। इस पर आपत्ति जताने सनी भाई के साथ होटल गए थे, जहां होटल मालिक से उसका विवाद हो गया। (वार्ता)
Published : 27 June 2022, 5:09 PM IST
Topics : bareilly UP Police उत्तर प्रदेश बरेली यूपी पुलिस रोटी हत्या