
बाराबंकी: जिले के कोठी थाना क्षेत्र के लाखूपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह परिजन घर के अंदर दाखिल हुए तो फंदे से लटका उसका शव देखा। चीख पुकार मचने के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक लाखूपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार 22 वर्षीय पुत्र स्वामी दयाल शनिवार रात खाना खाने के बाद सोने चले गए। रविवार सुबह सोकर उठे परिजनों को शैलेश कुमार अपने बिस्तर पर नहीं पाया। इसके बाद परिजन कमरे में दाखिल हुए और शैलेंद्र का शव छत में लगे हुक से लटकता मिला। यह नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए और चीख पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलने पर कोठी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह द्वारा शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published : 14 July 2024, 12:50 PM IST
Topics : barabanki news crime news DynamiteNews kothi police station UP News उत्तर प्रदेश समाचार कोठी पुलिस थाना क्राइम समाचार बाराबंकी समाचार