Yamuna Express Way: यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर रफ्तार पर लगी रोक, अब इतनी रखनी होगी गति सीमा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार रात 12 बजे से वाहनों की रफ्तार को कम करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये आदेस सर्दियों में होने वाले हादसों के कारण दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 December 2020, 1:29 PM IST

नोएडाः सर्दी में बढ़ते कोहर और धुंध के कारण आए दिन एक्सिडेंट होते रहते हैं। जिसकी वजह से अब यमुना एक्सप्रेस-वे पर गति लिमिट को कम कर दिया गया है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार रात 12 बजे से वाहनों की रफ्तार कम करने का आदेश लागू हो गया है। अब 15 फरवरी तक इस एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम रफ्तार 75 किलोमीटर/घंटा रहेगी। भारी वाहन भी 80 के बजाय अब 60 किमी./घंटे की रफ्तार से ही चल सकेंगे।

गति सीमा का उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान काटे जाएंगे। टोल प्लाजा पर वाहन चालकों की सुस्ती दूर करने के लिए टोल प्रबंधन की तरफ से चाय का इंतजाम किया जाएगा। एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक जगह-जगह पर गति सीमा बताते बोर्ड लगेंगे। हर टोल प्लाजा पर गति सीमा और कोहरे के दौरान सावधानी बरतने के लिए अनाउंसमेंट होंगे।

Published : 
  • 15 December 2020, 1:29 PM IST