
लखनऊः पूर्वांचल विद्युत विरतण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के निजीकरण को लेकर लाखों बिजली कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कई शहर घंटों तक अंधेरे में डूबे रहे। जिनमें पूर्वांचल इलाके के देवरिया, आजमगढ़, बाराबांकी, मऊ, गाजीपुर समेत कई अन्य शहर और जिले शामिल हैं। सोमवार को कर्मचारी अनिश्चितकालीन पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले गए।
बिजली ना होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने ऑफिस की दीवारों पर लिखे गए कर्मचारियों अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर तक मिटा दिए। जिससे की कोई भी उपभोक्ता या अधिकारी उनसे संपर्क ना कर पाए।
Published : 6 October 2020, 10:16 AM IST
Topics : Basti electricity privatization strike uttar pradesh Varanasi उत्तर प्रदेश निजीकरण बिजली विभाग विरोध हड़ताल