Site icon Hindi Dynamite News

फरेंदा में लेखपाल क्यों कर रहे कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन? जानिये पूरा मामला

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले शनिवार को फरेंदा क्षेत्र के लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
फरेंदा में लेखपाल क्यों कर रहे कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन? जानिये पूरा मामला

फरेंदा (महराजगंज): उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले शनिवार को फरेंदा क्षेत्र के लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। लेखपाल सरकारी कार्यों का बहिष्कार करते हुए लेखपाल साथियों को साजिशन झूठा फंसाए जाने की नियत से एंटी करप्शन टीम का विरोध किया है।

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने डाइनामाइट न्यूज़ से कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग का फील्ड कर्मचारी है, जिसका संबंध जनता से सीधे होता है। जनता की भूमि विवाद सहित अधिकांश समस्याओं से संबंधित संदर्भ निस्तारण लेखपाल के पास ही आते हैं।

दो पक्षों के विवाद के निस्तारण संबंधी की गई कार्रवाई से किसी एक पक्ष का असंतुष्ट होना स्वभाविक है। जिससे एक पक्ष लेखपाल से दुश्मनी ठान लेता है और लेखपाल को क्षेत्र की राजनीति में घसीटने का भी प्रयास करता है।

इस प्रकार असफल पक्ष या व्यक्ति लेखपालों के खिलाफ साजिश करके एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़ने का प्रयास करता है।

इस दौरान तहसील अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता, जिला मंत्री कृष्ण मोहन यादव, तहसील मंत्री गुलशन भारती, पूर्णिमा गुप्ता, रविंदर यादव, शिवम गुप्ता, सूरज, गौरव सिंह, रामजतन यादव, राधेश्याम, राममिलन, उपेंद्र तिवारी, दीनदयाल यादव, संतविजय, रामप्रकाश, देवेंद्र पटेल, निशा, गुंजन, अमित त्रिपाठी, अरुण पांडे, बृजेश यादव, रामबचन, आशीष सिंह, दीपेंद्र सिंह, अमरेश कुमार, सोनालिका प्रसाद, दिनेश चंद्र उपाध्याय, अजीज मोहम्मद, अवधेश आर्या समेत सभी लेखपाल मौजूद रहे।

Exit mobile version