Women's Day: कैबिनेट से महिला समृद्धि योजना को मिली मंजूरी, जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ

डीएन ब्यूरो

भाजपा सरकार ने महिला दिवस के इस खास अवसर पर महिला समृद्धि योजना को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

कौन-सी महिलाएं उठा सकेंगी महिला समृद्धि योजना का लाभ
कौन-सी महिलाएं उठा सकेंगी महिला समृद्धि योजना का लाभ


नई दिल्लीः आज महिला दिवस पर दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना का आरंभ किया है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए मिलेंगे। इस योजना को लाने का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाना है। 

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, इस योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है, जिसका लाभ दिल्ली की 15 से 20 लाख महिलाओं को मिलेगा। जिन महिलाओं की घरेलू आय प्रति वर्ष 3 लाख से कम है, दिल्ली सरकार उन्हें इस योजना का लाभ देगी। 

दिल्ली चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणापत्र पर महिला समृद्धि योजना का वादा किया था। चुनाव जितने के कुछ दिन बाद भाजपा सरकार ने इस योजना को लेकर काम करना शुरू कर दिया था, जो आज जाकर पूरा हुआ है। 

यह भी पढ़ें | महराजगंज के प्रभारी मंत्री का जनपद दौरा कल, जानिए उनका पूरा कार्यक्रम

भाजपा ने इस योजना को लेकर कहा था कि वह अगर चुनाव जीत जाते हैं तो वह हर महीने गरीब महिलाओं को 2500 रुपए देगी। जिसे अब सरकार पूरा करने की तैयारी में है। जिसकी शुरूआत आज से हो चुकी है। 

इस योजना के लिए भाजपा एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर रही है, जहां महिलाएं इस योजना के लिए अपने आप को रजिस्ट्रर करावा सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी फॉर्म को एक अलग सॉफ्टवेयर की मदद से वेरिफाई किया जाएगा। ताकि इस योजना की पात्र महिलाएं खोजने में आसानी हो। 

 

यह भी पढ़ें | Delhi Polls: दिल्ली चुनाव प्रचार में टूट रहीं मर्यादाएं, कौन रच रहा जहरीले पानी से नरंसहार की साजिश?

किन महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ ?
1.
जिनकी घरेलू आय 3 लाख प्रति वर्ष से कम हो। 
2. जो महिलाएं नौकरी नहीं करती है और उनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच में है उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। 
3. जिन्हें सरकार की ओर से कोई वित्तीय सहायता नहीं मिलती है, वह भी इसके पात्र हैं। 
4. आवेदक महिला को दिल्ली निवासी होना चाहिए कम से कम पांच वर्ष। 
5. आवेदक के पास दिल्ली का बैक अकाउंट होना चाहिए, जो आधार कार्ड से लिंक हो। 










संबंधित समाचार