Women Premier League: पहले मैच में मुंबई इंडियन्स की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से

डीएन ब्यूरो

गत चैंपियन मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे सत्र के पहले मैच में 23 फरवरी को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले साल फाइनल में जगह बनाने वाले दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगा। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

मुंबई इंडियन्स की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से
मुंबई इंडियन्स की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से


नयी दिल्ली: गत चैंपियन मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सत्र के पहले मैच में 23 फरवरी को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले साल फाइनल में जगह बनाने वाले दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगा।

पूरा सत्र बेंगलुरू और दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यहां अरुण जेटली स्टेडियम 15 और 17 मार्च को क्रमशः एलिमिनेटर और फाइनल की मेजबानी करेगा।

यह भी पढ़ें: ‘ब्रेन ट्यूमर’ से जूझने के बाद मैराथन में जीता कांस्य पदक 

इस साल डब्ल्यूपीएल में कुल 22 मैच होंगे और शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में जाएगी जबकि एलिमिनेटर में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम भिड़ेंगी।

यह भी पढ़ें: ईडी ने दिल्ली के आभूषण समूह की दुकानें कुर्क कीं 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने पिछले साल फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर पहले डब्ल्यूपीएल का खिताब जीता था।

कार्यक्रम इस प्रकार है:

23 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरू में

24 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम यूपी वारियर्स, बेंगलुरू में

25 फरवरी- गुजरात जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरू में

26 फरवरी- यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरू में

27 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम गुजरात जाइंट्स, बेंगलुरू में

28 फरवरी - मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स, बेंगलुरू में

29 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरू में

एक मार्च - यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जाइंट्स, बेंगलुरू में

दो मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम मुंबई इंडियन्स, बेंगलुरू में

तीन मार्च- गुजरात जाइंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरू में

चार मार्च - यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, बेंगलुरू में

पांच मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली में

छह मार्च - गुजरात जाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली में

सात मार्च - यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली में

आठ मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स, दिल्ली में

नौ मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली में

10 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली में

11 मार्च - गुजरात जाइंट्स बनाम यूपी वारियर्स, दिल्ली में

12 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली में

13 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली में

15 मार्च- दिल्ली में एलिमिनेटर

17 मार्च - दिल्ली में फाइनल।










संबंधित समाचार