Site icon Hindi Dynamite News

रसोई गैस की बढ़ी दरों के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता

रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को यहां प्रदर्शन कर धरना दिया और कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतें घट रही हैं तो सरकार नागरिकों से इसके लिए ज्यादा रकम क्यों वसूल रही है।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
रसोई गैस की बढ़ी दरों के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता

नई दिल्ली: रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को यहां प्रदर्शन कर धरना दिया और कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतें घट रही हैं तो सरकार नागरिकों से इसके लिए ज्यादा रकम क्यों वसूल रही है।

यह भी पढ़ें: रसोई गैस सिलिंडर हुआ महंगा

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव के नेतृत्व में संगठन की सैकड़ों कार्यकर्ता यहां शास्त्री भवन के सामने जुलूस के रूप में पहुंची और हाथों में एलपीजी के दामों में बढोतरी के खिलाफ नारे लिखे बैनर तथा तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए प्रदर्शन करती रही। प्रदर्शनकारी हाथों में सिलेंडर वाले पोस्टर लिए थी जिनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में गैस सिलेंडर के बढे दाम के साथ सिलेंडर की कीमत अंकित थी। प्रदर्शनकारी सरकार से मनमानी नहीं करने, रसोई गैस सिलेंडर के दाम घटाने तथा जनता को हिसाब देने की मांग कर रही थे। बाद में प्रदर्शनकारी महिलाएं सड़क पर बैठकर धरना देने लगी। (वार्ता)

Exit mobile version