अफीम के गोरखधंधे का पर्दाफाश, 50 लाख की अफीम बरामद

नेपाल में अफीम तस्करी का नया मामला सामने आया है। महिला के पास से करीब 50 लाख रूपए की अफीम बरामद हुई। अफीम को सरहदपार करने के लिए महिला को 3000 रूपए दिए जाते।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 May 2017, 4:04 PM IST

बहराइचः सरहदी इलाकों से देश में अफीम पहुंचाने के लिए तस्करों ने नायाब तरीका निकाला। इसके तहत उन्होंने नेपाल की महिलाओं को अपना निशाना बनाया है। तस्करों ने महिलाओं को रूपए देकर उन्हें अफीम पहुंचाने का काम सौंपा जाता था। मामले की जानकारी तब हुई जब एसएसबी की महिला जवानों ने जांच शुरू की।

वाहिनी एसएसबी की रूपईडीहा बीओपी पर तैनात सहायक सेनानायक जगजीत बहादुर जगवार ने बताया कि बीओपी पर आने जाने वाली सभी लोगों की जांच की जा रही थी। तभी महिला जवानों ने संदिग्ध महिला की तलाशी ली जिसके पास लगभग पचास हजार की अफीम बरामद हुई। महिला ने बताया कि उसे इस काम के लिए तीन हजार रूपए दिए जाते और ये अफीम उसे किसी आदमी ने नेपालगंज बस स्टैण्ड के पास रूपईडीहा पहुंचाने के लिए दिए थे। एसएसबी ने महिला और बरामद अफीम को लखनउ को हैण्डओवर कर दिया गया।
 

Published : 
  • 4 May 2017, 4:04 PM IST

No related posts found.