Varanasi News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करवा दिया गर्भपात

यूपी के वाराणसी में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 July 2024, 9:00 AM IST

वाराणसी: जिले में किराये पर कमरा लेकर रहने वाली युवती से उसके साथी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। साथ ही अपने सिपाही दोस्त से भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इस मामले में दोनों लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक महिला बेनीपुर रोड पर किराये पर कमरा लेकर रहती हैा युवती के साथ काम करने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उस युवक के सिपाही दोस्त ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में लालपुर पांडेयपुर थाने में अंबेडकर नगर जिले के म्योरी गांव निवासी नवीन यादव और सिपाही विवेक यादव के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि वह गाजीपुर की रहने वाली है। यहां एक एनजीओ में काम करती है। काम के दौरान उसकी मुलाकात नवीन यादव से हुई, जो ड्राइवर का काम करता था। एक दिन वह उसके कमरे पर आया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी आपत्तिजनक तस्वीर अपने मोबाइल में खींच ली। इस दौरान वह दो बार गर्भवती भी हुई, लेकिन शख्स ने गर्भपात करा दिया। महिला शादी का दबाव बनाने लगी तो उसने अपने सिपाही दोस्त विवेक यादव से कहा कि इस लड़की को रास्ते पर लाना है। सिपाही विवेक यादव ने पुलिस की धौंस देकर उसे शारीरिक संबंध बनाने करने के लिए मजबूर किया।

Published : 
  • 9 July 2024, 9:00 AM IST