हिंदी
लंदन: उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर में उत्तर-पूर्व भारत की पारंपरिक संबलपुरी साड़ी पहनकर मैराथन में दौड़ती हुई ओडिशा की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मधुस्मिता जेना (41) ने रविवार को अपनी चटख रंग की साड़ी और स्नीकर्स में चार घंटे और 50 मिनट में 42 किमी से अधिक की दूरी तय की। उनके इस कारनामे के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी इस उपलब्धि के चर्चे हो रहे हैं।
Madhusmita Jena, an Indian living in Manchester, UK, comfortably runs Manchester marathon 2023 in a lovely Sambalpuri Saree
While proudly showcasing her Indian heritage, she also presents an inviting perspective on the quintessential #Indian attire @iglobal_news pic.twitter.com/Thp9gkhWRz
ब्रिटिश प्रवासी संगठन फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसाइटी इंटरनेशनल (एफआईएसआई) ने एक ट्वीट में कहा, “ब्रिटेन के मैनचेस्टर में रहने वाली एक भारतीय मधुस्मिता जेना ने एक सुंदर संबलपुरी साड़ी में आराम से मैनचेस्टर मैराथन 2023 में हिस्सा लिया। अपनी भारतीय विरासत को गर्व से प्रदर्शित करते हुए, वह सर्वोत्कृष्ट भारतीय पोशाक पर एक आकर्षक दृष्टिकोण भी प्रस्तुत करती हैं।”
जल्द ही उनकी इस उपलब्धि की कई और लोगों ने भी सराहना की। हालांकि, कुछ लोगों ने उनके परिधान की व्यावहारिकता पर हैरानी जताई।
Published : 20 April 2023, 4:49 PM IST
Topics : Marathon Sambalpuri Saree UK Video Viral woman ब्रिटेन महिला मैराथन वीडियो वायरल संबलपुरी साड़ी