महिला पर सात वर्षीय दत्तक पुत्री के शारीरिक उत्पीड़न का आरोप, लड़की को भेजा गया बाल कल्याण केंद्र

दिल्ली के आरके पुरम इलाके में एक महिला और उसके बेटे द्वारा सात वर्षीय दत्तक पुत्री का उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 February 2023, 1:22 PM IST

नयी दिल्ली: दिल्ली के आरके पुरम इलाके में एक महिला और उसके बेटे द्वारा सात वर्षीय दत्तक पुत्री का उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि केंद्र सरकार के एक अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करने वाली 50 वर्षीय आरोपी महिला फरार है और उसके बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसने कहा कि लड़की के जैविक माता-पिता आरोपी महिला के रिश्तेदार हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरके पुरम थाने को नौ फरवरी को सूचना मिली थी कि एक महिला ने अपनी दत्तक पुत्री का शारीरिक उत्पीड़न किया है जिसके शरीर पर चोट के निशान थे।

अधिकारी ने कहा कि लड़की की चिकित्सकीय जांच की गई और भारतीय दंड संहिता, किशोर न्याय अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कहा कि लड़की को बाल कल्याण केंद्र भेज दिया गया है।

 

Published : 
  • 16 February 2023, 1:22 PM IST

No related posts found.