हिंदी
निचलौल, (महराजगंज): निचलौल ब्लाॅक अंतर्गत रामनरेश दूबे शिक्षण सेवा संस्थान में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके बाद सरस्वती वंदना के बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
बतौर मुख्य अतिथि अपर जनपद न्यायाधीश (Additional District Judge) व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमलेश्वर पाण्डेय ने बच्चों की हौसला आफजाई की।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में पवन दूबे प्रबंध निदेशक सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, विशिष्ठ अतिथि मे डा. पंकज तिवारी आरपीआईसी चेयरमैन, अवधेश चौबे पूर्व जिला फोरम न्यायधीश महराजगंज, प्रधानाचार्या अर्चना दूबे, कार्यक्रम अध्यक्ष बैजनाथ यादव ग्राम प्रधान, प्रबंधक राजेश्वर दूबे, आनन्द कुमार मिश्र खण्ड शिक्षाधिकारी, शशिकेश तिवारी प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश संगठन मंत्री और विद्यालय परिवार के सभी अध्यापिका एवं अध्यापक मौजूद रहे।
Published : 17 March 2024, 3:07 PM IST
No related posts found.