हिंदी
कोलंबो: भारत ने सोमाली समुद्री लुटेरों द्वारा बंधक बना लिये गये श्रीलंकाई मछुआरों को छुड़ाने में मदद करने का वादा किया है। श्रीलंका की नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी।
नौका लॉरेंजो पुथा-4 मछली पकड़ने के लिए कई दिनों की यात्रा पर 16 जनवरी को श्रीलंका के दिकोविटा बंदरगाह से रवाना हुई थी।
यह भी पढ़ें: समुद्री डाकुओं पर लगाम लगाने के लिए नौसेना प्रमुख ने किया बड़ा ऐलान, पढ़िए पूरी खबर
श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता गायन विक्रमसूर्या ने बताया कि श्रीलंका ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय समुद्री कमान को मोगादिशू से दक्षिण पूर्व में करीब 840 नॉटिकल मील की दूरी पर सोमाली समुद्री लुटेरों द्वारा छह मछुआरों और उनकी नौका को कब्जा में ले लेने की सूचना दी थी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा कि भारत ने इन मछुआरों को मुक्त कराने में श्रीलंका की मदद करने का वादा किया है।
यह भी पढ़ें: भारतीय नौसेना समुद्री जागरूकता के लिए करेगा ये बड़ा आयोजन
श्रीलंका के मत्स्यिकी राज्य मंत्री पियाल निशांत ने संवाददाताओं को बताया कि समुद्री लुटेरों ने बंधक बनाये गये मछुआरों को मत्स्यिकी मंत्रालय से बातचीत करने की अनुमति दी है।
Published : 28 January 2024, 7:02 PM IST
Topics : Colombo India Somali pirates Sri Lankan Fishermen कोलंबो भारत मदद श्रीलंकाई मछुआरे समुद्री लुटेरा सोमाली