हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अमौसी एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर अचानक रोक लगा दी गई है। इस दौरान एयरपोर्ट टर्मिनल यात्रियों से ठसाठस भरा रहा। उड़ानों का संचालन न होने से हर कोई परेशान रहा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक दरअसल, लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह टर्मिनल थ्री के निर्माण में लगी एक क्रेन अचानक खराब हो गई। इस कारण करीब 12 घंटे तक रनवे बंद रहा। लखनऊ आने-जाने वाली 84 फ्लाइटों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया। एक दर्जन से अधिक उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा।
एयरपोर्ट पर इस तकनीकि खराबी के कारण 40 से अधिक प्लाइट्स लेट रहीं। इस दौरान करीब 20 हजार यात्री परेशान हुए। भीषण गर्मी में एयरपोर्ट टर्मिनल यात्रियों से ठसाठस भरा रहा।
मंगलवार से पहले रनवे की मेंटेनेंस की वजह से समोवार रात 10:00 बजे से मंगलवार सुबह 6:00 तक भी उड़ानों को रोका गया है, जिसकी जानकारी पूर्व में ही सभी एयरलाइंस को दे दी गई थी।
इसके बाद मंगलवार को टर्मिनल 3 बिल्डिंग में कार्य कर रही क्रेन अचानक ऊपर जाकर रुक जाने के कारण उड़ानों का संचालन दूसरी बार बुरी तरह प्रभावित रहा।
उड़ानों का संचालन रुक जाने से लखनऊ एयरपोर्ट से अहमदाबाद, मस्कट, दिल्ली, मुंबई, दुबई, नागपुर, अमृतसर, दिल्ली, रायपुर, रियाद, गुवाहाटी समेत कई शहरों को जाने वाली और यहां आने वाली सभी उड़ानों को रोक दिया गया।
Published : 5 June 2024, 10:56 AM IST
Topics : lucknow airport uttar pradesh उत्तर प्रदेश चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ लखनऊ एयरपोर्ट हवाई जहाज