
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बड़ा झटका लगा है। अमेरिका में व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव शॉन स्पाइसर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। स्पाइसर ने व्हाइट हाउस में हुई एक मीटिंग में राष्ट्रपति ट्रंप को बताया कि वह व्हाइट हाउस के नए संचार निदेशक के लिए उनकी पसंद से सहमत नहीं है इसलिए वो अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी पर की अजीबोगरीब टिप्पणी
खबरों की माने तो टंप ने स्पाइसर से पद पर बने रहने का अनुरोध किया, लेकिन स्पाइसर ने राष्ट्रपति को बताया कि उनका मानना है कि यह नियुक्ति एक बड़ी गलती है। शॉन स्पाइसर का इस्तीफा ट्रंप प्रशासन के लिए पहला झटका था।
Published : 22 July 2017, 10:34 AM IST