रोक के बाद भी धोनी ने पहने बलिदान बैज वाले ग्लव्स तो मिल सकती है ये सजा, ICC लेगी सख्त कदम

वर्ल्ड कप के शुरू होते ही कई तरह के विवाद देखने को मिलते हैं। फिलहाल इन दिनों धोनी और उनके ग्लव्स पर बने बलिदान का बैज काफी सुर्खियों में है। इस बैज के इस्तेमाल पर ICC ने विरोध जताया है। अब ये देखना है कि ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले मैच में धोनी उस ग्लव्स का इस्तेमाल करते हैं या नहीं।

Updated : 8 June 2019, 6:56 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होते ही इसमें कई तरह के विवाद भी नजर आने लगे हैं। जिसमें से एक विवाद है धोनी के ग्लव्स। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में धोनी  ने अपने ग्लव्स पर पैरा कमांडो के बलिदान बैज का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद से ही ICC और  BCCI के बीच भी तकरार शुरू हो गई थी।

धोनी के इस ग्लव्स पर ICC का कहना है कि उन्होनें कई नियमों को तोड़ा है। वहीं BCCI धोनी के सपोर्ट में है। लेकिन ICC ने नाराजगी जताई और अब धोनी को दोबारा उस ग्लव्स को पहनने से मना कर दिया है। ICC का कहना है कि धोनी ने बलिदान के बैज वाले पहन कर कई नियमों को तोड़ा है।

यह भी पढ़े: पेपर पूरे होने पर भी विराट कोहली की कार का कटा चालान, जाने क्‍या है असली वजह

ऐसे में अब ICC का कहना है कि आगे होने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में धोनी ने अगर बलिदान बैज वाले ग्लव्स पहने तो वो ICC के नियमो के खिलाफ होंगे और इसके बदले धोनी के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जा सकते हैं। जानिए क्या होंगे वो एक्शन।

यह भी पढ़ें: प्रदीप-मलिंगा के कमाल से श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराया

अगर कोई खिलाड़ी इस तरह की गलती पहली बार करता है तो उसे ICC की तरफ से फटकार लगाई जाएगी। अगर दूसरी बार भी इस नियम को तोड़ा गया तो 25% मैच फीस चुकानी पड़ती है। उसके बाद हर गलती पर जुर्माना 25%-25% बढ़ता जाता है।
 

Published : 

No related posts found.