हिंदी
कोलकाता: टॉलीगंज और रवीन्द्र सरोबर मेट्रो स्टेशनों के बीच पटरियों पर एक शव पाए जाने के बाद कोलकाता मेट्रो रेल सेवाएं आंशिक रूप से बाधित हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक मेट्रो ट्रेन चालक ने सुबह करीब नौ बजकर 47 मिनट पर शव देखा, जिसके बाद टॉलीगंज से काबी सुभाष स्टेशन तक ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गईं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम शव को जल्द से जल्द पटरियों से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। हमने पुलिस को सूचित कर दिया है। उम्मीद है कि ट्रेन सेवाएं जल्द फिर से शुरू हो जाएंगी।’’
उन्होंने कहा कि दक्षिणेश्वर से मैदान स्टेशनों तक मेट्रो ट्रेन सेवाएं जारी हैं।
Published : 22 November 2023, 12:33 PM IST
Topics : Affected body found Kolkata Metro Train service partially West Bengal कोलकाता ट्रेन सेवा प्रभावित पटरी पर शव पश्चिम बंगाल मेट्रो रेल
No related posts found.