West Bengal: अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, तीन लोगों की मौत, चार घायल

पश्चिम बंगाल में पुरबा मेदिनीपुर जिले के इगरा में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में मंगलवार को हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 May 2023, 6:01 PM IST

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पुरबा मेदिनीपुर जिले के इगरा में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में मंगलवार को हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट ‘इतना जबर्दस्त था’ कि जिस आवास में यह फैक्टरी चल रही थी, वह ढह गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। यह (विस्फोट) एक मकान के अंदर हुआ जहां पटाखे की फैक्टरी चल रही थी। इस मामले में जांच की जा रही है।’’

Published :  16 May 2023, 6:01 PM IST