West Bengal: ममता ने मालदा में निकाली जोनोसंजोग यात्रा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को मालदा जिले के इंग्लिश बाजार में अपनी ‘जोनोसंजोग यात्रा’ शुरू की। मालदा में दिन में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ भी प्रवेश करने वाली है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 31 January 2024, 4:32 PM IST
google-preferred

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को मालदा जिले के इंग्लिश बाजार में अपनी ‘जोनोसंजोग यात्रा’ शुरू की। मालदा में दिन में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ भी प्रवेश करने वाली है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बनर्जी के नेतृत्व में जुलूस मालदा पुलिस लाइन मैदान से शुरू हुआ और जिला खेल संघ मैदान पर समाप्त होगा जहां उनका दोपहर दो बजे एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी की कार पर पथराव, जानिये पूरा अपडेट

कूच बिहार, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों की यात्राएं पूरी करने के बाद बनर्जी आज सुबह मालदा पहुंचीं।

दिन में वह मालदा जिले में एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक भी करेंगी और निकटवर्ती मुर्शिदाबाद में एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेंगी।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए दोनों जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें: जानिए नीतीश कुमार ने किसके दबाव में आकर दिया जाति सर्वेक्षण का आदेश?

मालदा और मुर्शिदाबाद दोनों ही कांग्रेस के गढ़ माने जाते हैं।

मुख्यमंत्री के मुर्शिदाबाद जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन क्षेत्रों में कुछ नयी घोषणाएं करने की उम्मीद है।

बनर्जी उत्तरी बंगाल के जिलों की यात्रा पर हैं जहां उन्होंने प्रशासनिक बैठकें कीं।

Published :  31 January 2024, 4:32 PM IST

Related News

Advertisement