हिंदी
झारग्राम: पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में शनिवार को घरेलू गैस सिलेंडर में हुए धमाके में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना लालगढ़ थाना क्षेत्र के हरिना गांव में हुई, जब पीड़ितों के घर में खाना बन रहा था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान खंडूबाला गोस्वामी (70), सुलेखा गोस्वामी (45), सीमा गोस्वामी (32) और पापन गोस्वामी (22) के रूप में हुई है, जिन्हें मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
Published : 9 December 2023, 6:29 PM IST
Topics : blast Four Injured gas cylinder West Bengal गैस सिलेंडर घायल चार लोग धमाके परिवार पश्चिम बंगाल