
पटना: पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड है। जनवरी की ठंड ने लोगों की मुश्किलें भई बढ़ा दी है। ठंड से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं बिहार में भी ठंड बढ़ती जा रही है। अब मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि राज्य में अभी और ठंड बढ़ने वाली है।
बिहार में बढ़ेगी ठंड
बिहार में मौसम का बदलाव जारी है। बुधवार को बादलों में घिरकर धूप कसमसाती रही लेकिन गुरूवार को कई स्थानों पर हल्की धूप तो कहीं कड़ाके की ठंड रही। पर्वतीय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी के कारण सर्द पछुआ हवा कंपकंपी बढ़ा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि तीन से चार दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की स्थिति नहीं है। फिर मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी है।
फिर बिगड़ेगा मौसम
19 जनवरी को न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट की संभावना जताई है। राज्य में घना कोहरा रहेगा। वहीं पटना समेत 11 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। पटना समेत 23 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 9.2 डिग्री के साथ डेहरी राज्य में सबसे ठंडा रहा। पटना का अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री गिरावट के साथ 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
18 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
पटना में अब 18 तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल ठंड और कनकनी में वृद्धि के कारण राज्य के कई जिलों में एक बार फिर निजी एवं सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।
Published : 16 January 2025, 6:34 PM IST
Topics : Bihar Weather Cold wave Dynamite News FOG Manoj Tinrewal Aakash Patna School Close temperature weather alert Weather Update