Site icon Hindi Dynamite News

Weather Updates: दिल्ली का मौसम सुहाना, तापमान में भी गिरावट, जानिये मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को धूप खिली रही और सुबह मौसम सुहाना रहा तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Weather Updates: दिल्ली का मौसम सुहाना, तापमान में भी गिरावट, जानिये मौसम का हाल

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को धूप खिली रही और सुबह मौसम सुहाना रहा तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)  दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री रहने का अनुमान है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 29.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इस बीच दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में 139 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 को ‘खराब’, 301 और 400 को ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Exit mobile version