Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बादलों का डेरा, जानिए उत्तर प्रदेश समेत देश के मौसम का हाल

IMD ने दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में भी बारिश की चेतावनी दी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 29 February 2024, 11:58 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: पहाड़ों पर भारी बारिश और बर्फबारी का दौर अभी भी जारी है। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों से हल्की धूप खिली है लेकिन सुबह-शाम हल्की सर्द हवा के साथ ठंड भी महसूस की गई।  ठंड की विदाई अभी थोड़ा दूर है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। 
यह भी पढ़ें: कश्मीर में रात का तापमान बढ़ा, अगले सप्ताह बर्फबारी के आसार 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग ने कहा है कि  बृहस्पतिवार दोपहर के बाद मौसम एक बार फिर बदलेगा। इस वजह से एक व दो मार्च को दिल्ली में कई जगहों पर गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान तेज हवा भी चलने की संभावना है। इस वजह से मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

29 फरवरी को लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो 01 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार 1 से 3 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। इसके अलावा 1 और 2 मार्च को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 1 से 3 मार्च के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि की गतिविधियां संभव हैं।

यह भी पढ़ें: अगले सप्ताह सफेद चादर से ढक सकती हैं कश्मीर घाटी 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। 

IMD ने दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश राजस्थान हरियाणा और पंजाब में भी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं इस दौरान मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की है।

Published : 
  • 29 February 2024, 11:58 AM IST

Advertisement
Advertisement