हिंदी
नई दिल्ली: दिल्लीवासियों को गर्मी के टॉर्चर के लिए तैयार रहना पड़ेगा, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में तापमान तेजी से बढ़ने वाला है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में वृद्धि की संभावना है। वर्तमान में एक-दो दिनों के लिए गर्मी से कुछ राहत महसूस की जा सकती है, लेकिन सप्ताह के अंत से तापमान में वृद्धि शुरू होने की उम्मीद है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुलार, आज गुरुवार को तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे कुछ मात्रा में गर्मी से राहत मिलेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 89 से 22 प्रतिशत के बीच रहा, जबकि रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और राजघाट में न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और हवा की रफ्तार 10 से 20 किमी प्रति घंटे के बीच हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 16 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी चिंता का विषय है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 160 पर रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है। इसके विपरीत, गाजियाबाद में AQI 218 के साथ देश के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक बना हुआ है।
गुरुग्राम में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जहां अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
Published : 20 March 2025, 8:19 AM IST
Topics : Dynamite News IMD Department IMD report letest news New Delhi temperature in delhi weather be today Weather News Weather Update