Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत जानिए पूरे देश के मौसम का ताजा हाल

डीएन ब्यूरो

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक पूर्वोत्तर के सात और दक्षिण भारत के दो राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

मौसम का ताजा हाल
मौसम का ताजा हाल


नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक बार फिर मौसम (Weather) बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि दिल्ली में तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ने के भी आसार बन रहे हैं। IMD ने 5 अक्टूबर से मौसम बदलने का अनुमान जताया है। 

मौसम विभाग ने 5 और 6 अक्टूबर को दिल्ली के साथ एनसीआर के इलाकों में बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन में मध्य भारत में बारिश का अनुमान हैं। वहीं उत्तर और पश्चिम भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले 24 घंटे में दक्षिण कर्नाटक और गुजरात में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यूपी में पांच दिन मौसम सुहाना रहेगा।

यह भी पढ़ें | Weather Update: दिल्ली-उत्तर प्रदेश में कब होगी बारिश? IMD ने की अगले चार दिनों की भविष्यवाणी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अगले पांच दिन पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश (Rain) की संभावना है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत खासकर तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटे में कर्नाटक के तुमकुरु में 15, गुजरात के वडोदरा में 13, जूनागढ़ में 11 और मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 10 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम
1. अक्टूबर: मौसम विभाग ने एक अक्टूबर को तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।

2. अक्टूबर: दो अक्टूबर को पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। आईएमडी ने असम, मेघायल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु और केरल में भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

3. अक्टूबर: आईएमडी ने तीन अक्टूबर को भी मणिपुर, नगालैंड, मेघालय, असम, त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी का अनुमान जताया है। तमिलनाडु और केरल में येलो अलर्ट है।

यह भी पढ़ें | Weather Update: दिल्ली -उत्तर प्रदेश में कहां बरसेंगे बादल, जानिए देशभर के मौसम का ताजा अपडेट

4. अक्टूबर: मौसम विभाग ने चार अक्टूबर को सात राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान भारी बारिश का अनुमान है। इन राज्यों में असम, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। तमिलनाडु में भी भारी बारिश की संभावना है।

5. अक्टूबर: इस दिन दक्षिण-पश्चिम भारत में मौसम सामान्य रहेगा। असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का सिलसिला पांच अक्तूबर को पांचवें दिन भी जारी रहेगा।

वहीं पश्चिम और उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में गुजरात और कर्नाटक में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। यूपी में पांच दिन मौसम सुहाना रहेगा।










संबंधित समाचार