Weather Update: सर्दी से कांपा स्वर्ग, कश्मीर में हाड़ जमाने वाली ठंड, पहलगाम में पारा 11 डिग्री से नीचे

कश्मीर में मंगलवार को अधिकतर स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे चले जाने के साथ ही घाटी में शीतलहर का प्रभाव जारी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 February 2024, 7:50 PM IST

श्रीनगर: कश्मीर में मंगलवार को अधिकतर स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे चले जाने के साथ ही घाटी में शीतलहर का प्रभाव जारी है। 

दक्षिण कश्मीर का पहलगाम बीती रात घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान पिछली रात शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जो इससे पहली रात शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

यह भी पढ़ें: कश्मीर में शीतलहर जारी, शून्य से नीचे -11.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पहलगाम सर्वाधिक ठंडा रहा 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और काजीगुंड में शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कश्मीर में मंगलवार सुबह लगभग चार दिन तक आसमान में बादल छाए रहने के बाद घाटी में सूरज दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें: कश्मीर में बर्फबारी, यातायात प्रभावित, पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी 

हालांकि, भीषण सर्दी ‘चिल्लई कलां’ की 40 दिन की अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन कश्मीर में शीतलहर जारी है।

घाटी इस समय 20 दिन के ‘चिल्लई-खुर्द’ (भीषण के मुकाबले कम ठंड) की चपेट में है, जिसके बाद 10 दिन के ‘चिल्लई-बच्चा’ (हल्की ठंड) का दौर आएगा।

Published : 
  • 6 February 2024, 7:50 PM IST