Snowfall In Kashmir: कश्मीर में शीतलहर जारी, शून्य से नीचे -11.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पहलगाम सर्वाधिक ठंडा रहा

कश्मीर में सोमवार को अधिकतर स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे चले जाने के साथ ही घाटी में शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 5 February 2024, 12:47 PM IST
google-preferred

श्रीनगर: कश्मीर में सोमवार को अधिकतर स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे चले जाने के साथ ही घाटी में शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम कार्यालय के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: उधमपुर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार की मौत 

दक्षिण कश्मीर का पहलगाम कल रात घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस से कम था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान पिछली रात शून्य से नीचे सात डिग्री से तीन अंक नीचे लुढ़क कर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में तापमान शून्य से नीचे 1.4 डिग्री और काजीगुंड में शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार से कश्मीर में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।

हालांकि, भीषण सर्दी ‘चिल्लाई कलां’ की 40 दिनों की अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन कश्मीर में शीत लहर जारी है।

घाटी इस समय 20 दिन के ‘चिल्लई-खुर्द’ (छोटी ठंड) की चपेट में है, जिसके बाद 10 दिनों का ‘चिल्लई-बच्चा’ (हल्की ठंड) का दौर आएगा।

Published : 
  • 5 February 2024, 12:47 PM IST

Advertisement
Advertisement