Snowfall In Kashmir: कश्मीर में बर्फबारी, यातायात प्रभावित, पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी

कश्मीर घाटी में बर्फबारी के कारण रविवार को जनजीवन प्रभावित हुआ और श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 4 February 2024, 4:17 PM IST
google-preferred

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में बर्फबारी के कारण रविवार को जनजीवन प्रभावित हुआ और श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कश्मीर के मैदानी इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई, जबकि ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी हुई।

यह भी पढ़ें: पूंछ में संदिग्ध गतिविधि, सेना ने बरसाई गोलियां

उन्होंने बताया कि अधिकारी सड़कों से बर्फ हटा रहे हैं ताकि वाहनों की आवाजाही संभव हो सके। लेकिन सड़कों पर फिसलन होने के कारण यातायात धीमा हो गया है।

यह भी पढ़ें: कश्मीर में ठंड ने ध्वस्त कर दिए सारे रिकॉर्ड, कहीं -17°C तो कहीं -15°C तक पहुंचा पारा 

बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर दिन भर उड़ानों के परिचालन को रद्द करना पड़ा।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने कश्मीर के पर्वतीय इलाकों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और स्थानीय निवासियों से अगले 24 घंटों के लिए अनावश्यक आवाजाही से बचने का आग्रह किया है।

बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है लेकिन घाटी के अधिकांश स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार से कश्मीर में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।

दक्षिण कश्मीर का काजीगुंड शहर शनिवार को सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद कोकेरनाग में 3.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग स्कीइंग रिजॉर्ट में पारा पिछले 72 घंटों से हिमांक बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Published :  4 February 2024, 4:17 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement