Weather Update: दिल्ली-यूपी, बिहार में आसमान से बरस रही आग, जानिए पूरे देश के मौसम का अपडेट

डीएन ब्यूरो

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में लू का प्रकोप जारी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

आसमान से बरस रही आग
आसमान से बरस रही आग


नई दिल्ली:  दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में लू के थपेड़ों ने जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में भी भयंकर गर्मी से लोग परेशान हैं। दिल्ली में भी लू के थपेड़ों से लोगों का जीना मुहाल है। तापमान हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार बकौल मौसम विभाग दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में आज और आने वाले दिनों में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली में 20 से 23 मई तक के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलने की आशंका है। इस सप्ताह दिल्ली का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, 20 मई से 23 मई, 2024 तक भारत के विभिन्न क्षेत्रों में एक सप्ताह अशांत मौसम रहेगा। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का संकेत दिया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गर्मी की लहर जारी है। मध्य भारत और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है। उत्तर पश्चिम भारत में दो दिनों के बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ने का अनुमान है।










संबंधित समाचार