Weather Update: दिल्ली के मौसम को लेकर जानिये IMD की ये भविष्यवाणी, पढ़िये मौसम अपडेट

बुधवार के बाद आज गुरुवार को भी धूप और बादल के बीच उमस ने लोगो को परेशान कर दिया है। दूसरी तरफ दो दिन से बिन वर्षा लोग पसीने में हो रहे हैं। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 August 2022, 3:07 PM IST

नई दिल्ली: दो दिन के से हो रहे सुहाने मौसम के बाद भी लोगो का गर्मी से बुरा हाल है। लेकिन  दिल्ली के कुछ इलाकों में झमाझमा बारिश भी हुई है। इस बार बरसात के मौसम में शरु से ही इंद्रदेव की बेरुखी देखने को मिल रही है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भारी वर्षा की तो नहीं लेकिन बारिश जरुर होगी। गरज के साथ एक दो बार हल्की बरसात बूंदाबांदी जरूर होगी। आज दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन के दौरान मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।"

Published : 
  • 4 August 2022, 3:07 PM IST