Weather Glimpse: तस्वीरों में देखिये तेजी से बदलते मौसम के रंग, कहीं बर्फवारी तो कहीं नया मंजर

डीएन ब्यूरो

जनवरी विदा होने को है लेकिन राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में अभी भी भीषण ठंड का प्रकोप है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखिये कैसे रंग बदल रहा मौसम

कश्मीर में बर्फवारी

कश्मीर में काफी समय बाद बर्फवारी हो रही है। बर्फवारी से मौसम गुलजार हो गया है। बड़ी संख्या में पर्यटक वहां मौसम का लुत्फ लेने के लिए पहुंच रहे हैं। अधिक बर्फवारी के कारण कहीं यातायात भी बाधित हो रहा है। बर्फवारी के कारण वहां नदियां और झीलें भी जम गई हैं।

हिमाचल ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

हिमाचल में हुई बर्फवारी से पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। सैलानी खुशी से झूम उठे हैं। लेकिन जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में भारी जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में भारी बर्फबारी से लाहौल का संपर्क कट गया है। वहीं मनाली, डलहौजी और शिमला के कुफरी में बर्फबारी होने से पर्यटक खुश हैं।और जमकर मौसम का आनंद ले रहे हैं।

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। लोग अलाव और आग जलाकर ठंड को दूर भगा रहे हैं। खासकर मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण दुश्वारियां बढ़ गई हैं। ऊधमसिंह और हरिद्वार समेत कई मैदानी क्षेत्र शीत दिवस की मार झेल रहे हैं। अधिकतम पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर

यूपी के कई जिलों में कोहरे का कहर जारी है। लोगों को ऑफिस जाने के लिए कार की लाइट जलाकर जाना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विजबिलटी 50 मीटर तक रही। कोहरे के साथ-साथ गलन भरी ठंड कंपकपी छुड़ाती रही।

दिल्ली में धुंध और प्रदूषण

पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं दिल्ली में ठंड बढ़ा रही है। इसके साथ दिल्ली में ठंड-कोहरे के साथ प्रदूषण की दोहरी मार पड़ रही है। सोमवार की सुबह कई इलाकों में कोहरा नजर आया। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रही। जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

गोवा का रंगीन मौसम

गोवा का मौसम ठंड में भी गर्मी का अहसास दिलाता है। गोवा घूमने के मामले में भारत की बेस्ट जगहों में जाना जाता है। आप चाहे नार्थ गोवा चले जाएं या फिर साऊथ गोवा, यहां की वाइब ही ऐसी है कि लोग छह-छह सात-सात दिन ठहरकर जाते हैं। गोवा अपने मजेदार आकर्षणों के अलावा नाइटलाइफ के लिए भी परफेक्ट माना जाता है। यहां कड़ाके की ठंड भी छूमंतर हो जाती है।








संबंधित समाचार