High Tide Alert: मुंबई में भारी बारिश थमने के बाद आज हाई टाइड की चेतावनी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज बारिश सोमवार को थम सी गयी है लेकिन अब वहां हाई टाइड की चेतावनी जारी कर दी गयी है। पूरी खबर..

Updated : 6 July 2020, 11:02 AM IST
google-preferred

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश सोमवार को थमती हुई सी नजर आ रही है। बारिश ने मुंबई वासियों की मुश्किलें बढ़ा दी थी। लेकिन अब वहां नये खतरे की चेतावनी जारी कर दी गयी है।

बृह्नमुंबई महानगर पालिका (मनपा) द्वारा सोमवार के लिये मुंबई में हाई टाइड को लेकर चेतावनी जारी की गयी है। इस चेतावनी में कहा गया है कि सोमवार दोपहर को मुंबई के तटीय और समुद्री क्षेत्रों में 4.67 मीटर तक की ऊंची लहरें उठ सकती है। इस हाई टाइड का अपेक्षित समय दोपहर 1 बजे के आसपास बताया गया है।

मनपा की इस चेतावनी के बाद लोगों को तटीय क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी जाती है। सोमवार सुबह को मुंबई ले लगे कुछ समुद्री तटों पर कम ऊंची लहरें उठती हुई दिखाई दी है।

इससे पहले मौसम विभाग ने रविवार को भी मुंबई में दोपहर 12.23 बजे पर 4.63 मीटर की हाई टाइड होने की संभावना जताई थी।

इससे पहले कल रविवार तक मुंबई में भारी बारिश के चलते लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उपनगीरय क्षेत्रों में कई जगह जलभराव होने के कारण आवागमन में भारी दिक्कतें लोगों को झलनी पड़ी। मुंबई के मुख्य क्षेत्रों वरली, हिंदमाता, सायन, कुर्ला, दादर के तमाम लो लाइन के इलाकों में पानी भर गया था। 
 

Published :