Video: काजल राघवानी और खेसारी लाल का बेडरूम रोमांस मचा रहा तहलका, YouTube पर मिले 35 लाख हिट्स

भोजपुरी इंटस्ट्री में काजल राघवानी और खेसारी लाल की जोड़ी हमेशा ही कमाल करती है। जब भी दोनों साथ में आते हैं तो पर्दे पर धमाल मचा देते हैं। दोनों की जोड़ी ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इन दिनों काजल राघवानी और खेसारी लाल का एक वीडियो YouTube पर तहलका मचा रहा है। जिसमें दोनों बेडरुम में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। आप भी देखें दोनों का ये हॉट और रोमांटिक वीडियो..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 August 2019, 3:20 PM IST

पटना: जब भी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) साथ आते हैं तो धमाल मच जाता है। दोनों की जोड़ी सुपर हिट जोड़ी मानी जाती है और दोनों ने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं जिनमें इनकी केमिस्ट्री देखते ही बनी है। 

यह भी पढ़ें: डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक, पहुंची तीन वर्षों की महिला टॉपर्स, राष्ट्रपति के सचिव रहे मुख्य अतिथि

इन दिनों दोनों का एक रोमांटिक गाना काफी चर्चित हो रहा है। इस गाने में दोनों को बेडरुम में रोमांस करते हुए दिखाया गया है। इस गाने में काजल राघवानी के नाक के नथ खोने के बारे में बताया जा रहा है। सुबह उठने के बाद जब काजल की नथ गुम हो जाती है तो खेसारी उनसे इसके बारे में पूछते हैं। ये गाना है 'ऐ खोजी ना'। इस गाने की फिल्म का नाम है ''दुल्हीन गंगा पार के''। 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी ने कहा- आईएएस की परीक्षा में विषयों का सही चयन बेहद जरुरी

ये गाना वैसे तो पीछले साल अपलोड किया था, लेकिन ये आज भी लोगों की पसंद का गाना बना हुआ है। इस गाने को अभी तक 3,792,994 लोग देख चुके हैं। इस गाने को गाया है खुद खेसारी लाल और सरोदी बोहरा ने। इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं प्यारे लाल कवि ने।

Published : 
  • 29 August 2019, 3:20 PM IST