हिंदी
पटनाः आज से महापर्व छठ शुरू हो गया है। इस समय बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्से आस्था में डूबे हैं। ऐसे में छठ के गाने पूजा का बेहतरीन माहौल बना देते हैं। इस मौके पर भोजपुरी स्टार और सिंगर अक्षरा सिंह ने भी एक बेहद ही खुबसूरत गाना रिलीज किया है। जो आपके दिल को छू लेगा।
अक्षरा सिंह ने अपना नया गाना 'बनवले रहिह सुहाग' रिलीज किया है। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस बार यह गाना काफी अलग है। 'बनवले रहिह सुहाग' में छठ मईया की महिमा के साथ -साथ एक दिल छू लेने वाले इमोशन भी हैं, जो अक्षरा के इस गाने को खास बनाता है।
'बनवले रहिह सुहाग' का लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखा है और दिल छूने वाला संगीत अविनाश झा घुंघुरू ने दिया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो के निर्देशक शैलेश परासर हैं। इसमें अक्षरा सिंह के साथ अपर्णा मिश्रा, मृत्युंजय सिंह और राजकुमार सिंह लीड रोल में हैं।
Published : 18 November 2020, 12:14 PM IST
Topics : Aksahara Singh Bhojpuri song Bhojpuri Video Chhath youtube अक्षरा सिंह छठ भोजपुरी गाने महापर्व यूट्यूब
No related posts found.