हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्रहवीं विधानसभा के गठन के लिए चल रहे चुनाव में रविवार को तीसरे चरण के लिए मतदान चल रहा है। सुबह 3 बजे तक 51.24 प्रतिशत मतदान हुआ है।
आज लखनऊ, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, बाराबंकी और सीतापुर जिलों की 69 सीटों पर मतदान हो रहा है।
यह भी पढ़ें: किस्मत कनेक्शन.. तीसरे चरण में इन दिग्ग़जों का भाग्य ईवीएम में हो जाएगा कैद
11 बजे तक के मतदान का अपडेट: जिलेवार प्रतिशत
औरैया 53.00
बाराबंकी 54.83
इटावा 51.63
फर्रूखाबाद 49.00
हरदोई 51.33
कन्नौज 51.00
कानपुर शहर 47.61
कानपुर देहात 50.75
लखनऊ 49.67
मैनपुरी 51.03
सीतापुर 55.86
उन्नाव 49.97

आंकड़ों की जुबानी तीसरा चरण
तीसरे चरण में कुल 826 प्रत्याशी मैदान में हैं और करीब दो करोड़ 41 लाख मतदाता हैं। इस चरण के लिए कुल 25 हजार 603 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इटावा में सर्वाधिक 21 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि बाराबंकी की हैदरगढ़ सीट पर सबसे कम तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।
इन दिग्गज़ों की किस्मत दांव पर
इस चरण में शिवपाल सिंह यादव, मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव और रीता बहुगुणा जोशी, अखिलेश के चचेरे भाई अनुराग यादव, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई, राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह, राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, बसपा छोड़कर भाजपा में गए बृजेश पाठक और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा।
2012 में सपा को मिली थी आज की 69 सीट में से 55 सीट पर मिली थी जीत
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सत्तारुढ़ सपा ने इन 69 सीटों में से 55 सीटें जीती थीं। वहीं बसपा को छह और भाजपा को पांच सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में दो सीटें गई थीं और एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी को हासिल हुई थी।
Published : 19 February 2017, 10:17 AM IST
No related posts found.