हिंदी
राजस्थान: भीलवाड़ा लोकसभा सीट में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का हुजूम उमड़ रहा हैं। मतदान केंद्रो पर मतदाताओ की लंबी-लंबी लाइन देखने को मिलने लगी।
भीलवाड़ा लोकसभा सीट में 7 विधान सभाएं शामिल है। यहां कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। 21 लाख 49 हजार 3 सौ 57 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वोटिंग के लिए 1936 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 56 महिला, 56 युवा मतदाता बूथ और 7 दिव्यांग मतदान केंद्र शामिल हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच यहां मतदान जारी हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भीलवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल भी अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। जहां उन्होने आम मतदाताओ के साथ लाइन में लगकर वोट डा़ला। मतदान से पहले दामोदर अग्रवाल ने मंदिर में दर्शन किए और जीत की कामना की।
वोटिंग के बाद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि मतदान भारत के लोकतंत्र का पर्व और आज मैं अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने आया हूं। उन्होंने मतदाताओ से अनिवार्य तौर पर मतदान करने की अपील की।
भीलवाड़ा की जनता किस प्रत्याशी को अपना संसदीय प्रतिनिधि चुनती है, इसका पता 4 जून को लग पायेगा।
Published : 26 April 2024, 4:00 PM IST
Topics : Bhilwara Lok Sabha Election Rajasthan voting दामोदर अग्रवाल भीलवाड़ा मतदान राजस्थान लोकसभा चुनाव