विराट-अनुष्का का मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन आज

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी का आज मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा जिसमें बॉलीवुड, फिल्म और खेल जगत की तमाम हस्तियां शिरकत करेंगी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 December 2017, 9:54 AM IST

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी का आज मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा जिसमें बॉलीवुड, फिल्म और खेल जगत की तमाम हस्तियां शिरकत करेगी। विरूष्का' का ग्रैंड रिसेप्शन आज रात आठ बजे से शुरू हो होगा। यह रिसेप्शन पार्टी मुंबई के लोअर परेल स्थ‍ित होटल St Regis में रखी गई गई है। 

रिसेप्शन पार्टी के लिए पूरे होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। होटल की खूबसूरती में चार-चांद लगाने के होटल की सजावट फूल, लाइट और कैंडल से की गई है।

बता दें कि इन दोनों की शादी का पहला रिसेप्शन दिल्ली के ताज होटल में 21 दिसंबर को हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने भी शिरकत की थी और नवविवाहित कपल को आशीर्वाद दिया था। 

विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। इन दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई।
 

Published : 
  • 26 December 2017, 9:54 AM IST

No related posts found.