हिंदी
मुंबईः विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर खुशखबरी आई है। दोनों माता-पिता बन गए हैं। अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में आज दोपहर को हुआ।
विराट ने एक स्टेटमेंट को सोशल मीडिया के जरिये देते हुए, बेटी के आगमन का ऐलान किया है। विराट कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा-'हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
बता दें कि पिछले काफी समय से अनुष्का शर्मा के गर्भवती होने की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनी हुई थीं और बेटी के जन्म से पहले दोनों ने ही इस खबर को सबसे पहले सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया था।
Published : 11 January 2021, 4:46 PM IST
Topics : anushka sharma baby girl Mumbai New Born Baby Team India Virat Kohli अनुष्का शर्मा टीम इंडिया मुंबई विराट कोहली