Viral Video: भारतीय महिलाओं से बदसलूकी पड़ी महंगी, अभद्रता और मारपीट मामले में महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमेरिका के टेक्सास में भारतीय मूल की महिलाओं के अभद्रता और मारपीट करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 August 2022, 12:57 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: एक बार फिर से अमेरिका में भारतीयों के साथ नस्लीय भेदभाव की घटना सामने आई है। अमेरिका के टेक्सास शहर में एक मेक्सिकन-अमेरिकन महिला ने भारतीय मूल की कुछ महिलाओं के साथ गली-गलौज और मारपीट की। अब सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने उस महिला गिरफ्तार कर लिया हैं। 

वायरल वीडियो 

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेक्सिकन-अमेरिकन महिला भारतीय मूल की महिलाओं पर नस्लीय हमला करते हुए उन्हे गालियां दे रही है और उन्हें भारत वापस जाने के लिए कह रही है। आरोपी महिला ने तो ये भी कहा कि वो ‘भारतीयों से बहुत ही नफरत करती है’ इतना ही नहीं आरोपी महिला बहस के दौरान कहा कि, “तुम भारतीय यहां क्यों आते हो? भारत की तारीफ क्यों कर रही हो? अगर भारत में जीवन इतना अच्छा था, तो तुम यहां क्यों आई?” इसके बाद महिला भारतीय मूल की महिलाओं के साथ मारपीट करने लगी।

इस घटना का वीडियो पीड़ित भारतीय मूल की महिला के बेटे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए महिला के बेटे ने लिखा, कि यह घटना मेरी मां और उसकी तीन दोस्तों के साथ घटी है, जब वो बुधवार को डिनर के लिए टेक्सास के डलास गई थी। यहां एक मेक्सिकन-अमेरिकन महिला इन सभी भारतीय मूल की महिलाओं कते साथ लड़ने लगीं और अभद्र व्यवाहर करने लगी। उस महिला आवेश में आकर इन लोगों से हाथापाई भी की।