Viral Video: गोरखपुर के थप्पड़बाज दरोगा का वीडियो वायरल, पीड़ित ड्राइवर के सवाल पर दरोगा के छूटे पसीने, जानिये पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक कार चालक को थप्पड़ मारना दरोगा को महंगा पड़ गया। थप्पड़बाज दरोगा का वीडियो वायरल हो रहा है। पढ़िये ड़ाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 29 April 2024, 12:43 PM IST
google-preferred

गोरखपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के एक थप्पड़बाज दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कार चालक को थप्पड़ मारना दरोगा को महंगा पड़ गया। पीड़ित कार चालक दारोगा से सवाल पूछता रहा कि उसने थप्पड़ क्यों मारा लेकिन दरोगा अगल-बगल झांकता रह गया और उसके पसीने छूट गये।  

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यह मामला गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्यनगर से बक्शीपुर रोड का है। यहां रविवार को सड़क पर भारी जाम था। एक शख्स कार को सड़क पर खड़ा करके कहीं चला गया था।

कुछ देर बाद एक दरोगा उस स्थान पर पहुंचा और कार का चालान करने लगा। तभी एक शख्स वहां पहुंचा और गाड़ी की फोटो खींच रहे दरोगा से चालान नहीं करने की विनती करने लगा। इसी दौरान दरोगा ने उसके थप्पड़ मार दिया। 

दरोगा के थप्पड़ मारने के बाद वह शख्स गुस्से से आग बगूला हो गया और दरोगा से पूछने लगा कि बताओ मुझे थप्पड़ क्यों मारा। गाड़ी का चालान कीजिए। काफी देर तक बहस होती रही, दरोगा ने वीडियो बना रहे शख्स को भी वीडियो बनाने से मना किया। डाइवर दरोगा से सवाल पूछता रहा कि मुझे थप्पड़ क्यों मारा? लेकिन दरोगा कोई जबाव नहीं दे पाया।

Published : 
  • 29 April 2024, 12:43 PM IST

Advertisement
Advertisement