Kargil War: वीर चक्र से सम्मानित करगिल युद्ध के नायक की मौत, जानिये सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप के बारे में

करगिल युद्ध के नायक एवं वीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप की शनिवार रात लेह के निकट एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 April 2023, 11:32 AM IST

नयी दिल्ली: करगिल युद्ध के नायक एवं वीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप की शनिवार रात लेह के निकट एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। 

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और भारतीय सेना की सभी रैंक ने सूबेदार मेजर मुरोप के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘करगिल युद्ध के नायक एवं वीर चक्र पुरस्कार से सम्मानिक सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप की लेह के निकट कल रात एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।’’

सेना के लेह स्थित ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली ने मुरोप के परिवार से मुलाकात की और सेना की ओर से शोक व्यक्त किया।

लद्दाख स्काउट्स ने ट्वीट किया, ‘‘कल रात, हमने करगिल युद्ध के नायक एवं नायब सूबेदार छेरिंग मुटुप के बेटे सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप को एक दुर्घटना में खो दिया।’’

मुरोप के पिता नायब सूबेदार छेरिंग मुटुप अशोक च्रक विजेता हैं।

Published : 
  • 3 April 2023, 11:32 AM IST

No related posts found.