हिंदी
फतेहपुरः पंचायत चुनाव में कुछ प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। आज फिर से एक मामला सामने आया है।
यह भी पढ़ें: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले फतेहपुर में 500 से ज्यादा अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट
यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे में वोटरों को साड़ियां देकर लुभाने की कोशिश की गई है। यहां चेकिंग के दौरान पुलिस ने वोटरों को लुभाने के लिए बोलेरो गाड़ी से 220 साड़ियों को पकड़ बड़ी कार्रवाई की है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवावदाता के अनुसार पकड़ी गई बोलेरो को थाने में खड़ी कर प्रधान पद में खड़े गुलाब कुशवाहा सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इस बारे में डीएसपी बिंदकी ने बताया की पंचायत चुनाव को देखते हुए चेकिंग लगाई गई थी जहां एक बोलेरो को रोका गया। उस बोलेरो में 220 साड़ियों के चार बंडल थे पूछताछ में बताया की वोटरों को लुभाने के लिए साड़ियों को वितरित करने के लिए रखा गया। जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Published : 12 April 2021, 1:14 PM IST
Topics : Code of Conduct Fatehpur Panchayat polls uttar pradesh आचार संहिता उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव फतेहपुर बिंदकी कोतवाली