Site icon Hindi Dynamite News

विनोद कांबली की हालत में आया सुधार, ‘Chak De India’ गाने पर अस्पताल में नाचते दिखे कांबली

विनोद कांबली काफी समय से बीमारी से जूझ रहे हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब सही इलाज मिलने का असर उनकी सेहत पर दिखने लगा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
विनोद कांबली की हालत में आया सुधार, ‘Chak De India’ गाने पर अस्पताल में नाचते दिखे कांबली

मुंबई: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को अभी कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर्स के मुताबिक पूर्व क्रिकेटर के ब्रेन में ब्लड क्लॉट्स जम गए थे और वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। उन्हें शरीर में ऐंठन हो रही थी। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कांबली की हालत में तेजी के साथ सुधार हुआ है। डॉक्टर्स की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। अस्पताल से ही कांबली का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कांबली ने गाना भी गाया 

विनोद कांबली जिस अस्पताल में भर्ती थे। वहां से अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सिर्फ नाच ही नहीं रहे। बल्कि चक दे-चक दे इंडिया गाना भी गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। नाचते हुए वह कुछ क्रिकेट शॉट भी लगाते हुए देखे जा सकते हैं और उनके चेहरे पर नाचते समय एक ही अलग ही मुस्कान नजर आ रही है। कांबली की हालत सुधर रही है और इससे क्रिकेट फैंस को खुशखबरी मिली है। पूर्व क्रिकेटर के साथ एक लड़की भी डांस करते हुए दिखाई दे रही है। 

अस्पताल से जारी किया था वीडियो

इससे पहले अस्पताल से ही विनोद कांबली का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कहते हैं कि मैं यहां के डॉक्टर्स की वजह से जिंदा हूं। मैं बस यही कहूंगा कि सर (डॉक्टर) मुझसे जो भी कहेंगे, मैं वही करूंगा। लोग देखेंगे कि मैं उन्हें क्या सीख दूंगा। सचिन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह लंदन चले गए थे, लेकिन उन्हें पता चलेगा और आप लोग ही उन्हें बताओगे। 

Exit mobile version