Vikram Gokhale Death: मशहूर एक्टर विक्रम गोखले का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर, इस फिल्म में दिलाई थी प्रसिद्धि

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विक्रम गोखले का 82 की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने पुणे स्थित अस्पताल में शनिवार की दोपहर अंतिम सांस ली। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 November 2022, 3:39 PM IST

 मुंबई: एक्टर विक्रम गोखले का 82 की उम्र में निधन हो गया। विक्रम गोखले पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उन्होंनें पुणे स्थित अस्पताल में शनिवार की दोपहर अंतिम सांसें ली। विक्रम गोखले के निधन से बॉलीवुड समेत बड़ी संख्या में उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक आज शनिवार शाम को ही पुणे के वैकुंठ क्रेमेटोरियम में विक्रम गोखले का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विक्रम गोखले को बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके' से सर्वाधिक प्रसिद्धि मिली थी। इस फिल्म में उनके किरादार को हमेशा याद किया जाता रहेगा।

पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि एक्टर पुणे स्थित दीनानाथ अस्पताल में भर्ती थे। उनका इलाज चल रहा था. हालत थोड़ी नाजुक थी। हालांकि, डॉक्टर्स उन्हें रिवाइव करने की पूरी कोशिश कर रहे थे।

Published :  26 November 2022, 3:39 PM IST