हिंदी
लखनऊ: देश में बढ़ रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं को देखते हुए सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। आज योगी कैबिनेट की लोक भवन में बैठक हुई, जिसमें इस मुद्दे पर भी बात की गई है। इसके साथ ही आज बैठक में विधान मंडल सत्र को लेकर भी जरूरी सूचना जारी की गई है।
यह भी पढ़ें: महिला ने लगाया डीपीआरओ समेत पांच पर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा हुआ दर्ज
मॉब लिंचिंग की घटनाओं के पीड़ितों को अब सरकार आर्थिक मदद देगी। ये आर्थिक मदद घटना की पुष्टि सबंधित डीएम द्वारा किये जाने के बाद ही दी जायेगी। इसके तहत रेप, मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं के पीड़ितों को कुल सहायता राशि का 25 प्रतिशत भुगतान किया जायेगा। जबकि शेष सहायता राशि का भुगतान पुलिस जांच समाप्त होने पर पीड़ित को मुहैया कराई जायेगी।
वहीं सरकार के दूसरे प्रवक्ता और मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया बताया की सरकार इस 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सुबह 11 बजे विधान मंडल सत्र शुरू होगा। जो 3 अक्टूबर की रात्रि तक लगातार चलेगा। इस सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण बिल पास करायेगी।
Published : 10 September 2019, 4:04 PM IST
Topics : Cabinate meeting Lucknow mob lynching uttar pradesh उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक मॉब लिंचिंग लखनऊ